इंदिरा आर्य बनी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष
1 min read

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा टिहरी गढ़वाल की लगातार तीन बार महामंत्री रह चुकी इंदिरा आर्य को संगठन द्वारा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है l
इंदिरा आर्य पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय उत्तम दास की पुत्रवधू है अपने ससुर की मृत्यु के पश्चात इंदिरा आर्य ने राजनीति में कदम रखा तथा धीरे-धीरे राजनीतिक मुकाम हासिल किया lअगर उनके स्वभाव की बात की जाए तो स्वभाव से इंदिरा आर्य मृदुभाषी सौम्य स्वभाव की महिला है तथा संगठन में सबको साथ लेकर चलने वाली महिला है l
स्वर्गीय उत्तम दास और उनके पुत्र मुकेश आर्य संगीत के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त रहे हैं तथा उनका पूरा परिवार संगीत और राजनीति के क्षेत्र में सेवारत है तथा लंबे समय से श्रीमती इंदिरा आर्य भारतीय जनता पार्टी की एक मृदुभाषी समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता रही हैं और इसी वजह से उनकी कार्यशैली को देखते हुए भाजपा ने उन पर बड़ी जिम्मेवारी दी है l
इंदिराआर्य को बधाई देने व बधाई देने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, ,श्रीमती सीमा बिजलवान, एडवोकेट रमा बल्लभ भट्ट, संतोष, राजन बिष्ट, मीना ,आरती चौहान सुभाष चौहान, राजू , मीनू गोदियाल , संजय बडोला ,मंडी परिषद के अध्यक्ष विनोद कुकरेती , मनीष कुकरेती आशीष कुकरेती आदि लोग शामिल है l
