JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरoएसoएसo नेता द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विपिन कर्नवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है l

1 min read

मुनी की रेती:  आज नगर कांग्रेस मुनी की रेती ढालवाला कार्यकर्ताओं द्वारा बहुचर्चित हत्याकांड अंकिता भंडारी केस में आरएसएस नेता द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा थाना मुनी की रेती मै   विपिन कर्नवाल के खिलाप मुकदमा दर्ज करने की मांग की है l

कांग्रेस कांग्रेस द्वारा थानाध्यक्ष मुनी की रेती को दिए गया पत्र में कहा गया है कि जहां लोग अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आक्रोशित व गमगीन है वही कुछ लोग गलत बयान बाजी कर माहौल को खराब करना चाहते हैं जिसकी कांग्रेस पार्टी निंदा करती है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है l

इस अवसर पर  प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट , अजय रमोला, पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश सकलानी , सभासद विनोद सकलानी , जिला प्रवक्ता अनिल रावत , युवा नेता बलदेव भंडारी । सर्वेंद्र कंडियाल ,शुभम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News