JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राजीव ग्राम में सीवर रोड पर लगातार बहने के कारण गंदगी से बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है

1 min read

मुनी की रेती:  राजीव ग्राम क्षेत्र अंतर्गत राजकीय विद्यालय के पास पिछले कई दिनों से सीवर लगातार रोड में बहने के कारण, आने जाने वाले लोगों को विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और सीवर के रोड पर लगातार बहने के कारण गंदगी से बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है l


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बाबत संबंधित विभागों को जानकारी दी जा चुकी है, फिर तो अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई स्थानीय लोगों का यह भी कहना है   जिस जगह सीवर सड़क पर बह रहा है ,वहीं पर सरकारी विद्यालय है और बच्चों का आवागमन से लेकर गंदगी और बदबू के कारण बीमार होने का अंदेशा बना है
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका परिषद मुनी की रेती व संबंधित विभाग से इस संदर्भ में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News