जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोदी कोठार में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन के सम्बन्ध में समिति गठित की गई है।
1 min read
सू.वि./टिहरी/दिनांक 21 अगस्त, 2022
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्गदर्शन में तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोदी कोठार में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के विस्थापन के सम्बन्ध में समिति गठित की गई है।
अवगत है कि तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 19 एवं 20 अगस्त, 2022 को हुई अतिवृष्टि के कारण ग्राम गोदी कोठार के अन्तर्गत 02 मकान पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त होकर जमीदोंज हुए है तथा भूस्खलन से अन्य भवन भी रहने लायक नहीं है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यन्त्र शिफ्ट किया गया है। आवासीय भवनों के पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने तथा असुरक्षित होने के दृष्टिगत प्रभावित परिवारों का पुनर्वास/विस्थापन हेतु आज गठित टीम द्वारा स्थलीय जांच एवं भू-गर्भीय सर्वेक्षण की करवाई की गई। इस दौरान तहसील कीर्तिनगर अन्तर्गत राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र थातीडागर के ग्राम कोठार में अतिवृष्टि से हुई क्षति से प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। 03 आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल रूप से अनुमन्य अहेतुक धनराशि 3800 रुपये प्रति परिवार अर्थात कुल 11 हजार 400 रुपये वितरित किये गये तथा पूर्णक्षति के सम्बन्ध में प्रपत्र तैयार कर जिला कार्यालय को स्वीकृति हेतु भेजे गए। प्रभावित परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में होने के कारण परिवारों को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया गया है, एवं स्थानीय व्यवस्था पर रजाई गद्दे की व्यवस्था भी की गई है। प्रभावित व्यक्ति/परिवार को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।
