February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मुनिकीरेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी व कैबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा झंडा वितरित किया।

1 min read

 

ऋषिकेश 14 अगस्त।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में मुनिकीरेती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रभारी व कैबीनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा झंडा वितरित किया।

रविवार को मुनिकीरेती में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। कहा कि देश भर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News