February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी मनीष कुमार द्वारा आज विकासखंड चंबा के ग्राम पंचायत चोपड़ीयाल गांव में उद्यान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 14 अगस्त, 2022

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी टिहरी मनीष कुमार द्वारा आज विकासखंड चंबा के ग्राम पंचायत चोपड़ीयाल गांव में उद्यान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीडीओ द्वारा प्रगतिशील अग्रणी किसान खुशीराम डबराल एवं अन्य कृषकों से संवाद किया गया। उनके द्वारा क्षेत्र में कीवी, रोजमेरी कल्टीवेशन एवं अन्य कैश क्रॉप यथा बैंगन, शिमला मिर्च आदि उत्पादों के उत्पादन में और अधिक वृद्धि करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला उद्यान अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News