February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर आज जनपद टिहरी गढ़वाल में गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर, रा.इ.का. गजा, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी झील के तट पर तथा विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाल में योग दिवस कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित गया

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 21 जून, 2022

“अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर आज जनपद टिहरी गढ़वाल में गंगा रिजोर्ट मुनिकीरेती, नगर पालिका हॉल नरेन्द्रनगर, रा.इ.का. गजा, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चम्बा, टिहरी झील के तट पर तथा विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज चमियाल में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
टिहरी झील के तट, कोटी कॉलोनी में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
योग दिवस के अवसर पर विशेष सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह एवं स्कूली बच्चों को सर्टिफिकेट देकर समानित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक ने सभी प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बधाई देते हुए कहा कि टिहरी बांध क्षेत्र में आयुर्वेद एवं योग तथा पर्यटन को विकसित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। कहा कि अगली बार योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम यहीं पर हो इसका पूरा प्रयास करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डीआईजी आईटीबीपी ए.पी.एस. निबाडिया, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, जिला आयुर्वैदिक एवं युनानी अधिकारी सुभाष चंद, नोडल अधिकारी टिहरी झील योग दिवस डॉ. दिनेश जोशी, देवभूमि हिमालय अभ्युदय संस्थान राकेश डोभाल, हरीश जोशी,
योग प्रशिक्षक मधु सेमवाल, रेखा रतूड़ी, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, डीटीडीओ अतुल भंडारी, सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल टिहरी के छात्र, आईटीबीपी के जवान, बोट यूनियन के मेंबर,
दून योग पीठ देहरादून यू कॉस्ट के सहयोगी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News