April 11, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ कैबिना मंत्री सतपाल महाराज ने किया

1 min read

देहरादून ;  भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की फाइनल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्याथिति के रूप में पधारे कैबिना मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  अनिल गोयल , पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्री ज्योति प्रसाद गैरोला , भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी  एवं सी आई एम एस के चेयरमैन  ललित जोशी  ने किया।

तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अलग अलग एज कैटेगरी में 500 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के चीफ रेफरी के दायित्व का निर्वाहन बलजीत सिंह  ने किया।
फाइनल प्रतियोगिता में पधारे प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार आदरणीय श्रीमान सतपाल महाराज जी ने कहा की सर्व प्रथम इस सुंदर बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन के लिए युवा मोर्चा की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ये बच्चे आज जो इस प्रतियोगिता से विजय हो कर जाएंगे ये हमारे देश का भविष्य है और यही बच्चे पूरी दुनिया में भारत देश का नाम रोशन करेंगे।
युवा मोर्चा की से कहना चाहता हूं की आगे आने वाले समय में और भी खेलो की प्रतियोगिताओं का आयोजन करे। ताकि इन होनहार बच्चो को अपना हुनर दिखाने का अवसर मिले।
वैसे भी देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक मंत्र दिया था।”खेलेगा युवा बढ़ेगा युवा” जिसके तहत युवा मोर्चा द्वारा आज इस प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन किया गया हम चाहते हैं की देश के युवा विभिन्न खेलों के प्रतिभाग करे और आगे बढ़ कर अपने देश का नाम रोशन करे।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल जी एवं पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड श्री ज्योति प्रसाद गैरोला जी ने कहा की युवा मोर्चा द्वारा ये जो बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया निश्चित ही ये खेल प्रतियोगिता प्रदेश के युवाओं को एक नई दिशा देने का काम करेगी और युवाओं ऊर्जा का संचार होगा और जो युवा खेलो से दूर रहते है उनको भी प्रोत्साहन मिलेगा और वो भी किसी ना किसी खेल में प्रतिभाग अवश्य करेंगे आज इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सभी प्रतिभागियों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की युवा मोर्चा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है और ऐसे खेलो का आयोजन कर रहा है भविष्य में भी युवाओं ऐसे अनेकों खेलो का आयोजन करता रहेगा।

तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में अंडर 15 गर्ल्स सिंगल्स में अक्षिता, अंडर 15 बॉयज डबल्स में शौर्य अग्रवाल और ईशान नेगी, अंडर 13 गर्ल्स सिंगल्स में अलीशा,
अंडर 13 बॉयज सिंगल्स में वेदांश ने, ओपन सिंगल्स बॉयज में राजदेव तोमर, ओपन बॉयज डबल्स में अनुज और सोनल ने बाजी मारी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडी समिति उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, विवेक कोठरी, कुलदीप पंत, साक्षी शंकर,अक्षत जैन, तरुण जैन, सत्यम अरोड़ा, पुष्कर चौहान, ईशा सूद, सूरज खत्री, पारस, नितिन चौहान, सिद्धार्थ सिंह प्रियांशु थापा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News