February 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सीएमओ टिहरी गढ़वाल द्वारा आज प्रतापनगर के चिकित्सालयों का औचक निरीझण, बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर प्रभारी का स्पष्टीकरण मांगा,फार्मासिस्ट का वेतन काटने के निर्देश

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 17 मई , 2022

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीएमओ टिहरी गढ़वाल डॉ. संजय जैन द्वारा आज प्रतापनगर के चिकित्सालयों का औचक निरीझण किया गया। उन्होंने बताया कि डोबरा में चिकित्सक तथा फ़ार्मेसिस्ट उपस्थित थे, फ़ार्मसिस्ट द्वारा दबाईओ का रख रखाब ठीक नहीं था जिसके लिये निर्देश दिये गये। सा. स्वा. केंद्र चौंड में चिकित्सक उपस्थित थे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दो दिन से बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे जो आज उपस्थित हो गए जिसके लिए उनका स्पस्टीकरण माँगा गया तथा भविष्य में बिना सूचना ग़ायब ना होने के लिये चेतावनी दी गयी। फ़ॉरमेसिस्ट बिना सूचना के अनुपस्थित थे उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गये।
सा. स्वा. केन्द्र प्रतापनगर में सभी व्यवस्थायें ठीक थी, सभी उपस्थित थे, सफ़ाई ठीक थी दवाओं का रख रखाव ठीक था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News