देवतुल्य जनता का आश्रीवाद सदैव साथ है तो फिर चिन्ता किस बात की, नगर हित मे डटकर कार्य जारी रहेगा।-नीलम बिजल्वाण
1 min read

मुनि की रेती, विगत तीन दिनों से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हुए प्रतिबन्धित क्षेत्र में विवाह समारोह संपन्न होने पर तरह तरह के आरोप-प्रत्यारोप के मध्येनजर आज पालिका परिषद की अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण ने खुलकर पत्रकारों के सवालों का जबाब दिया।पालिका परिषद पर लगे तमाम आरोपों का खण्डन करते हुये उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाकर बदनामी कर रहे है उन्हें सत्यता को उजागर कर सही प्रमाण प्रस्तुत कर कोई भी व्यक्ति, संस्था ओर अन्य जो दोषी पाया जाता है उनका खुलासा जरूरी है।केवल झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाकर किसी के सामाजिक और मानसिक नुकसान सहित उनकी मानहानि का जिम्मेदार कौन होगा ये सवाल भी जरूर उठाना चाहिए।उन्होंने कहा कि उन पर देवतुल्य जनता का पूर्ण आश्रीवद है।चुनाव के दौरान से ही उनके खिलाफ साजिश चल रही है उन्हें जनहित के कार्यो में समर्थन मिलना तो बहुत दूर लेकिन कार्य मे लगातार अड़चन डालने का प्रयास जारी है। उनकी स्पष्ट सोच है कि पालिका प्रशासन सबसे पहले भय मुक्त हो इस दिशा में कार्य हो रहा है ओर सफलता मिली है।
नगर के तमाम मीडिया कर्मियों से मिलकर उन्होंने सबसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताकर अपने पौने दो साल के लगातार संघर्ष पर सफलता प्राप्त की है और उनके सर्कुलर पास होने पर खुशी जाहिर कर नगर के वार्ड नंबर 11 में चीनी गोदाम वाली सड़क के निमार्ण कार्य को हरी झण्डी मिली है। इसमें कौन तत्व अड़चनह जनहित की समस्या को हर स्तर पर रोकने का प्रयास करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर की तमाम सड़कें बनी हैं लेकिन बिजली एवं पानी की लाइने पड़ने के कारण सड़कें बदहाल स्थिति में है बहुत जल्द इनका निर्माण होना है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जनसंख्या के आधार पर नगर पालिका परिषद ने फिर स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसमें जनता और पर्यावरण मित्रों की भूमिका का परिणाम है जबकि पिछले समय पालिका परिषद साजिशन कचरा डंपिंग केंद्र में अज्ञात तत्वों द्वारा आग लगाये जाने के कारण जिस दिन केंद्र की टीम का निरीक्षण होना था उसी दिन आग के प्रतियोगियों कर इस पालिका को 10 वे स्थान पर कर शोशियल एवं मीडिया में बदनाम किया गया। पालिका परिषद नगर क्षेत्र में स्वच्छता मानकों का पालन कर बेहतर कार्य को करने में कोताही नहीं करेगी और बेहतर परिणाम सहित सफाई व्यवस्था का क्रियान्वयन हर कोई पर्यटक फीड बैक के माध्यम से दे इस बात को लेकर मंथन जारी है।
अभी हाल की में बनी योगा घाट जो स्वामी नारायण आश्रम के पास गङ्गा तट पर स्थित है वह क्षेत्र प्रतिबंधित होने के बाबजूद भी किसकी शाह पर विवाह संपन्न कराया गया है अवश्य ये जांच का विषय है । मेरा सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन से पूर्व में ओर अब मीडिया के माध्यम से भी अनुरोध है कि इस मामले में जांच कर शीघ्र दोषी कोई भी कितना भी रसूखदार हो उसको सामने लाए जाए। जिनके पास सबूत/साक्ष्य है वो प्रमाण के साथ साझा कर जिला प्रशासन को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पालिका परिषद ऐसे स्थानों की परिसीमन नहीं देती है केवल साफ सफाई का कार्य पालिका परिषद को करना है और इसी के मध्यनजर जब उन्होंने कमी पाई तो अपने एस आई के माध्यम से नियमानुसार लंबित कर जुर्माना वसूला करते बनी सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित किया। जिला अधिकारी टिहरी द्वारा तत्काल मामले का मनोवैज्ञानिक लेकर संबंधित अपने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देध दिए गए है। जिसके आधार पर ही जिला प्रशासन की टीम ने मौका निरीक्षण कर संबंधित को नोटिस ओर एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।पालिका प्रशासन की अध्यक्षा ने कहा कि उन्होंने ही मामले का मनोवैज्ञानिक लें जो उनके अधिकार क्षेत्र में है अपने अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं साथ ही वे व्यक्तिगत स्तर पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी है।तो फिर पालिका पर लगाये आरोप स्वत:पालिका को बदनाम करने का दुस्साहस है । उन्होंने ही वीडियो बनाकर एनडीए को नजरबंद किया है फिर आरोप की सच्चाई क्या है ये जांच का विषय है। इस मामले में निष्पक्ष जांच हो कि आखिर कौन ऐसा व्यक्ति है जो नियमों कायदे ओर प्रशासन से ईत्तर प्रतिबन्धित क्षेत्र में शादी कराने में सफल हो गया और सिंचाई विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस बल, एल आई यू की टीम भी लचर बौनी साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि पौने दो साल के कार्यकाल में मुझे सिर्फ जनता का सहयोग प्राप्त हुआ है। मेरे जनहित के कार्यो को रोका जा रहा है ताकि मेरी साख प्रभावित हो सके लेकिन जनता देख रही है कि मैं धरातल पर सदैव संघर्ष रत अपने प्रदाताओं से सहयोग का आग्रह कर रही हूँ। दर दर भटक कर जनता की समस्याओं का निवारण पूर्ण करने की मांग कर रही हूँ फिर भी सहयोग नहीं मिलता है तो प्रयास ही किये जा सकते है। साँई बाबा के 11 सिद्द वचनों में से एक *जया मनी जैसा भाव:,तैया तैसा अनुभव:…को बोले बने वे हर स्तर पर जनहित के मामलों में सदैव कार्य करने और अपने कार्यकाल के विधिवत रिपोर्ट कार्ड जनता के स्पष्ट रखे जाने का संकल्प ढकेलने। उन्होंने स्वीकार किया कि मुझे सहयोग ना मिलने पर भी जो उल्लेखनीय कार्य नगर में हुए है उनसे मुझे संतोष है और जनता स्वयं इसका मूल्यांकन करें। उन्होंने वेवजह आरोप लगाने वाले तत्वों को कहा कि उनके पास ठोस सबूत है तो सामने लाए दण्ड दिलवाए लेकिन केवल बदनाम करने की नियत से प्रोपेगेंडा खड़ा करु जब तक आरोप सिद्द नहीं होते है। आखिर जब सत्यता सामने आएगी तो कौन ये कुचक्र रचा है वो उसकी भरपाई कर पाएगा।
