November 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के प्रयास लाए रंग, चीनी गोदाम रोड के पुनर्निर्माण का जीओ जारी

1 min read

 

नगरपालिका परिषद नगरपालिका-ढालवाला की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण के प्रयासों के बाद 12 नवंबर को सड़क पुनर्निर्माण का शासनादेश (जीओ) जारी हो गया। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंजापुरी मेले के दौरान चीनी गोदाम रोड के पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। हालांकि, घोषणा के बाद से ही क्षेत्रवासी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नगरपालिका आगमन पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने इस समस्या को प्रमुखता से उनके सम्मुख में लाते हुए सड़क के पुनर्निर्माण की मांग ती थी। इसके बाद जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 12 नवंबर को सड़क पुनर्निर्माण का जियो जारी हो गया। करीब आधा किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से बर्बाद हालत में है। कई जगहों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि दुपहिया वाहनों का बोझ भी मुश्किल हो जाता है।

शासनादेश जारी होने से अब क्षेत्रवासियों को सड़क के पुनर्निर्माण और उग्र की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

You may have missed

Breaking News