October 3, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मनोनीत तीनो सभासदो को पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

1 min read

मुनि की रेती, नगर पालिका परिषद में नामित सदस्यों को वन,स्वास्थ्य एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं पालिका अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण की उपस्थिति में अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के संचालन में पालिका अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रदान की।

सरकार की ओर से नामित सदस्य अर्चित पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह चौहान (बिल्लू)सहित राजकुमारी जखमोला ने पद एवम गोपनीयता की शपथ लेकर जनहित सहित पालिका हित मे कार्य करने का बिना भेदभाव का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल मुनि की रेती के इंद्रा आर्य,रोशनी राणा, सरोजनी कुकरेती, विश्वेश्वरी उनियाल, सीमा बिजल्वाण, किरण रयाल चौहान,प्रेमदत्त सेमवाल, देवेश उनियाल,सचिदानन्द पैन्यूली, सचिन रस्तोगी, रोहित गोदियाल, वैभव थपलियाल, मीना मण्डवान, सीमा नेगी सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ ने मनोनीत सभासदो को अपनी शुभकामनाये प्रेषित कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन बद्री प्रसाद भट्ट ने प्रोटोकाल का पालन करते हुए नियमानुसार किया।

सरकार द्वारा मनोनीत तीनो सभासदो को पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रदान की जिसमे प्रदेश वरिष्ठ कबीना मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे।

Breaking News