October 3, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ढालवाला कपटियाल परिवार के तत्वाधान में रामकथा का आयोजन 27 अक्टूबर से

1 min read

 

मुनि की रेती,शिव भुवनेश्वरी मन्दिर ढालवाला के संस्थापक कांता देवी धर्मपत्नी हजारी प्रसाद कपटियाल परिवार द्वारा अपने नव निर्मित श्री राम होम स्टे एवं राम कथा हाल के शुभारम्भ अवसर पर भव्य, दिव्य, नव्य रामचरितमानस कथा का कार्यक्रम 27 अक्टूबर से प्रातः 9 बजे कलश यात्रा निकालकर दिनांक 4 नवम्बर तक रामभक्तों को पण्डित शिवस्वरूप नौटियाल के व्यासपीठ से प्रतिदिन 2 बजे से 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी दिनांक 26 अक्टूबर को श्री राम होम स्टे एवम कथा हाल का शुभारम्भ उनके निजी कुलपुरोहित द्वारा विधिवत मंत्रोचार से किया जाना है।
यजमान परिवार के विजय कपटियाल ने बताया कि नवरात्रि के बाद अपने नवनिर्मित होम स्टे एवम परिवार की सहमति से रामकथा का आयोजन किया जाना सनातन सँस्कृति ओर अपनी परम्परा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास हमारा भी गिलहरी की भांति राम कार्य मे अर्पण है।इस भव्य आयोजन में नगर के सभी जन कार्यक्रमानुसार सादर आमंत्रित है।रामभक्तों का सहयोग हर स्तर में आयोजन परिवार को वांछनीय है।इसके बिना ये रामकथा जो सबकी अपनी है उसमें अपनी भूमिका स्वयं तय करे। कथा के मुख्य यजमान कांता देवी और हजारी प्रसाद कपटियाल ने कहा कि ये रामकथा नगर वासियों की अपनी है उनका सहयोग ओर आगमण इसकी भव्यता में चार चांद लगाकर ऊर्जा प्रदान कर राम की मर्यादा को घर घर पहुंचा कर सबके अंहकार को मिटाने का कार्य करेगा। राम सबके है और राम हमारा प्राण है।राम रमति, रमे रामे मनोरमे।सहस्त्रनाम ततुल्यम, रामनाम बरानने। उन्होंने कहा की रामकथा में सबका स्वागत है।

Breaking News