September 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

1 min read

 

ऋषिकेश : 24 सितम्बर 2026

 

ऋषिकेश पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित विजय संकल्प रैली में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

 

रैली का शुभारंभ आशीर्वाद वाटिका से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए ऋषिकेश पीजी कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभाविप कार्यकर्ताओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं कॉलेज के छात्र नेताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को मजबूती प्रदान करती है तथा छात्र हितों को लेकर निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए।

 

विजय संकल्प रैली के दौरान कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, अभाविप कार्यकर्ता एवं कॉलेज के छात्र नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Breaking News