September 20, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

23 सितंबर से फिर शुरू होगी गंगा में राफ्टिंग, रोमांच प्रेमियों के लिए अच्छी खबर

1 min read

23 सितंबर से फिर शुरू होगी गंगा में राफ्टिंग, रोमांच प्रेमियों के लिए अच्छी खबर

मुनिकीरेती। गंगा की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच लेने वाले पर्यटकों और साहसिक खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर गंगा की लहरों में राफ्टिंग का सफर शुरू होने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितंबर से राफ्टिंग का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

राफ्टिंग शुरू होने की खबर से क्षेत्र के राफ्टिंग व्यवसायियों, गाइडों और पर्यटन से जुड़े लोगों में भी उत्साह है। राफ्टिंग के दोबारा शुरू होने से क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 सितंबर से गंगा में राफ्टिंग का संचालन पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा ।

Breaking News