September 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रेस क्लब मुनिकीरेती ने विजय लक्ष्मी भट्ट और आदित्य मैठाणी के निधन पर जताया शोक

1 min read

मुनिकीरेती। प्रेस क्लब मुनिकीरेती की ओर से वरिष्ठ पत्रकार गिरीश भट्ट की माता विजय लक्ष्मी भट्ट एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नागेंद्र रतूड़ी के दामाद आदित्य मैठाणी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय बडोला ने दोनों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रेस क्लब मुनिकीरेती दोनों शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रेस क्लब के संरक्षक सूर्य चंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पंचभैया, भारत भूषण कुकरेती, रमा बल्लभ भट्ट, नवीन चंद्रा, आशीष लखेड़ा एवं धनी राम बिजोला सहित क्लब के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Breaking News