September 6, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

दिल बड़ा दिलदारा , शिक्षक दिवस पर नीलम बिजल्वाण एवं हिमांशु बिजल्वाण ने सैकड़ो शिक्षक, सेवानिवृत्त जनो का सम्मान किया

1 min read

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 38;

 

ऋषिकेश, नगर पालिक परिषद की अध्यक्षा नीलम बिजल्वाण ओर उनके पति हिमांशु बिजल्वाण ने सँयुक्त रूप से गौरवशाली शिक्षक दिवस पर शिक्षा विद , सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार तीसरी बार सैकड़ो की संख्या में सम्मानित कर उनकी सेवा, सामाजिक, समरसता ओर सुचिता की सराहना की है।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि सूर्य के आगे दीपक का उजाला क्या कहने की हिम्मत रह सकता है।समाज को शिक्षा और अपनी बेहत्तर कार्यशैली से देश , समाज, नगर को दिशा देने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का उत्साह करना गौरवशाली ओर हमारा सौभाग्य है।

नीलम बिजल्वाण ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष शिक्षक दिवस पर अपने वरिष्ठ मार्गनिदेशको की राय से हम इस दिवस को सम्मान दिवस के रूप में मनाकर उन महान जनो का आश्रीवाद प्राप्त कर उनका वन्दन, अभिनन्द ओर चन्दन अर्पित करते है।ये सब कार्य ईश्वरीय कृपा से होते है। सामाजिक कार्यकर्त्ता हिमांशु बिजल्वाण ने आगतुंक सभी विरिष्ठ शिक्षकों, सेवानिवृत्त ओर समाज के प्रबुध्द जनो का स्वागत आभार कर उनसे आश्रीवाद की चाहना की कि उनके माध्यम से इस प्रकार के कार्य सदैव होते रहे।प्रेस क्लब मुनि की रेती के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय बडोला ओर सम्पूर्ण टीम को अपनी शुभकामनाये ओर बधाई अर्पित कर उनसे खबर वही जो मन भाये.. नही बल्कि वास्तविक, सत्य और विकास के लिये जरूरी खबर निर्भीकता से प्रकाशित करें। उन्होंने आये प्रत्येक जन का आभार व्यक्त कर उन्हें पटका ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ये सम्मान पाने वाले सैकड़ो शिक्षक/सेवानिवृत्त कर्मचारियों के तमाम नामो का उल्लेख किया जाना कठिन है लेकिन जो नाम स्मरण में आ रहे है उनमें राष्ट्र पति पुरस्कार प्राप्त ह्रदय राम सेमवाल, वीरेंद्र कृषाली, गुरू प्रसाद बिजल्वाण,विनोद द्विवेदी, अशोक शर्मा, डॉक्टर सुनील थपलियाल, सुधा रतूड़ी, प्रेमा रतूड़ी, मैडम बडोला सहित अनेक विशिष्ठ जनो को सम्मान प्रदान किया।

इस शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का सञ्चालन लोकगायक, प्रधानाचार्य विनोद बिजल्वाण ने खूबसूरत ढंग से किया। हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि भविष्य में सामाजिक क्षेत्र में छात्र छात्राओं,शिक्षकों , खिलाड़ियों ओर अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्य सहित अपने ओर सच्चे लोगो से बेहत्तर मिलाप जारी रहेगा।

You may have missed

Breaking News