विदाई सस्नेह भोज पर ए. जी.एम दीपक रावत को शुभकामनाये दी
1 min read

ऋषिकेश, यात्रा कार्यालय गढ़वाल मण्डल विकास निगम के सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत के कल सेवानिवृत्त होने से पूर्व आयोजित सस्नेह भोज कार्यक्रम में उनके साथ साथ सेवानिवृत्त होने वाले वरिष्ठ प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने दीपक रावत को अपनी शुभकामनाये अर्पित कर उनके अशेष सुखमय जीवन और आरोग्य की कामना की।इस अवसर पर भारत भूषण कुकरेती ने भगवान कृष्ण के अंग वस्त्र सहित उन्हें अपनी ओर से गिफ्ट प्रदान कर उनके सपरिवार सम्रद्धि की कामना की।
उल्लेखनीय है कि कल यात्रा ऑफिस से एक साथ दो वरिष्ठ अधिकारी अधिवर्षता आयु पूर्ण उपरांत निगम सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे है जिनमे दीपक रावत सहित भारत भूषण कुकरेती जो वरिष्ठ राज्यान्दोलनकारी के साथ साथ लेखनी के धनी सामाजिक व्यक्तित्व रहे है। इन दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यो से अपने उच्च अधिकारियों में अपनी पकड़ मजबूत बनाकर ईमानदारी, अनुशासन से अपनी बखूबी सेवा निगम की विभिन्न इकाइयों में दी है। निगम में लगातार कुशल अनुभवी अधिकारियों/कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होने के कारण कार्मिकों का संकट गहराया है लेकिन शासन की नियुक्ति पर रोक ओर सविंदा के आधार कर कर्मचारियों की नियुक्ति पर्यटन व्यवसाय को प्रभावित कर रही है।
इस सस्नेह भोज में यात्रा रजिस्ट्रेशन के डॉक्टर प्रजापति नौटियाल, क्षेत्रीय प्रबन्धक हरिद्वार/देहरादून मेहरबान सिंह रांगड़, ऑफिस सुप्रिडेन्डेट महादेव उनियाल, वरिष्ठ प्रबन्धक रमेश बिष्ट, सहायक प्रबन्धक रमेश देवराड़ी, मुकेश प्रमाणि, जयवीर सिंह, यात्रा कार्यालय के चालक राजेन्द्र, रोशन लाल ,सुरेन्द्र थपलियाल, धन सिंह थापा,राजेन्द्र सहित अन्य निगम कर्मी मौजूद रहे।सभी ने दीपक रावत को शुभकामनाये ओर बधाई दी।
