बहुजन समाज पार्टी विधानसभा ऋषिकेश महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया
1 min read

बहुजन समाज पार्टी विधानसभा ऋषिकेश महानगर इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में पहुंचकर बसपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम सेअवगत कराया की नगर निगम क्षेत्र में लगातार रोजाना जंगली बंदरों का आक्रामक व्यवहार स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है सुबह के समय जंगली बंदरों के झुंड तथा आवारा निराश्रित पशुओं सांडों तथा लावारिस कुत्तों के झुंड नगर निगम क्षेत्र की सड़कों पर आए दिन स्कूल जाते हुए छोटे बच्चों एवं उनके परिजनों पर हमला कर देते हैं और यह समस्या खासकर आबादी क्षेत्र में आम जन के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है जिसमें अभी कुछ महीने पहले दो लोगों ने आवारा पशुओं के हमले में अपनी जान भी गवा चुके हैं तथा कई बार सड़कों पर स्कूटी तथा बाइक सवार भी हमले का शिकार तथा गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं जंगली बंदरों का सबसे ज्यादा आतंक आवास विकास, प्रगति विहार आशुतोष नगर ,अंबेडकर नगर ,आदर्श नगर, देहरादून रोड ,बनखंडी इंदिरा नगर, गंगानगर, आदर्श ग्राम, शांति नगर भारत विहार, तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में अधिक खतरा बना हुआ है इस प्रकरण में पहले भी कई बार लिखित तथा मौखिक में निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बहुजन समाज पार्टी ऋषिकेश द्वारा किंतु अभी तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई ,,, आज पुनः बहुजन समाज पार्टी विधानसभा,ऋषिकेश ,के द्वारा जनहित एवं स्थानीय लोगों की भावना तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर आयुक्त जी से निवेदन किया गया है कि संबंधित विभाग अधिकारियों को उपरोक्त संबंध में अति शीघ्र उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित करने की कृपा करें , ज्ञापन भेजने कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव, वरिष्ठ बसपा नेता बृजमोहन राजभर जिला प्रभारी, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार कश्यप,विधानसभा प्रभारी बृजेश कुमार निगम, वरिष्ठ बसपा नेता महावीर सिंह हल्द्वियानी, भानु प्रकाश, वीरेंद्र पासवान, रवि कुमार गौतम,, सरल चौहान, राजकुमार राज, अशोक कुमार, वीर भारती गौतम,अर्जुन जाटव ,रमेश चंद गौतम, मोहनलाल जाटव, रवि कुमार, शोभाराम, शुभम जाटव, इंदर सिंह कटकवाल, सहित सभी कार्यकर्ता, उपस्थित रहे,,,,,
