August 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डॉ.प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्य आंदोलनकारी एवं ऋषिकेश के पूर्व प्रधान रहे श्री वेद प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

1 min read

 

क्षेत्र विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्य आंदोलनकारी एवं ऋषिकेश के पूर्व प्रधान रहे श्री वेद प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री वेद प्रकाश शर्मा का सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका निधन ऋषिकेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Breaking News