भारतीय मजदूर संघ का 72 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
1 min read

ऋषिकेश, यात्रा कार्यालय गढ़वाल मण्डल विकास निगम के तत्वाधान में कर्मचारी संघ ने भारतीय मजदूर संघ की 72 स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन कर दत्तोपंत ठेंगरी के चित्र पर पुष्पांजली सहित पुष्पहार पहनाकर अपनी श्रद्दांजली अर्पित की।
इस अवसर पर यात्रा कार्यालय के सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत ने दत्तोपंत जी के चित्र पर पुष्पहार पहनाकर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित किए।उसके बाद संघ के तमाम पदाधिकारी एवम सदस्यों ने अपनी पुष्पांजलि उन्हें अर्पित कर उनके राष्ट्रहित के योगदान को याद किया। संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने कहा दत्तोपंत जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर उनके मजदूर वर्ग के योगदानों को याद किया गया।
उन्होंने कहा कि 23 जुलाई 1955 को संघ की स्थापना भोपाल में ठेंगरी के द्वारा मजदूर कल्याण को लेकर जिसका मूल सिदान्त राष्ट्रवाद होगा जी की एक गैर राजनीतिक संगठन के तौर पर कार्य करेगा। श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रहित में करेंगे पूरा काम, काम का लेंगे पूरा दाम जो आज भी प्रासांगिक है।संघ के महासचिव बृजमोहन जुयाल ने संघ के उद्देश्यों ओर उपलब्धि सहित संघर्ष पूर्ण सफर के बारे में बताया।
इस अवसर पर रमेश बिष्ट, सुरेश पँवार, रणवीर रावत,वीरेंद्र गुसाँई,प्रीति डिमरी, पार्वती देवी,खीमा देवी,विनोद लाल, हयात सिंह, दुर्गा लेंथवाल,राकेश रावत, आशुतोष रावत,अनिल नौटियाल,सोबन सिंह परमार, भूपेंद्र बिष्ट, महादेव उनियाल सहित भारी संख्या में निगम कर्मी मौजूद रहे।
