अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी का स्थानांतरण, बद्री प्रसाद भट्ट होंगे नए अधिशासी अधिकारी- जनता में हर्ष की लहर
1 min read

मुनिकी रेती नगर पालिका परिषद में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रशासनिक फेरबदल आखिरकार संपन्न हुआ। अधिशासी अधिकारी श्रीमती अंकिता जोशी का स्थानांतरण कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण एवं समस्त सभासदगण काफी समय से श्री जोशी के स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से भी कई बार गुहार लगाई गई थी। स्थानीय जनता का मानना था कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र के विकास कार्य लगभग ठप पड़ गए थे।
नए अधिशासी अधिकारी के रूप में बद्री प्रसाद भट्ट के आने से विकास कार्य को गति मिलेगी तथा श्री भट्ट पूर्व में भी मुनिकी रेती नगर पालिका में सेवाएं दे चुके हैं। उनके पिछले कार्यकाल में नगर पालिका परिषद मुनिकी रेती को राज्य में अव्वल दर्जे का सम्मान प्राप्त हुआ था। उनकी कार्यशैली को तेज-तर्रार और परिणामोन्मुख माना जाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने ‘जय मां गंगे’ को दिए अपने वक्तव्य में कहा: “नए अधिशासी अधिकारी के आने से नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को निश्चित रूप से गति मिलेगी। हम जनता से किए गए सभी वादों को अमल में लाने का भरसक प्रयास करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में विकास का पहिया तीव्र गति से चलेगा।
स्थानीय जनता को भी उम्मीद है कि श्री भट्ट के अनुभव और कार्यक्षमता से सड़क, सफाई, पेयजल एवं स्ट्रीट लाइट जैसे बुनियादी मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।
📰
