JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतराष्ट्रीय योग दिवस, नशा मुक्ति सहित बाल विकास कार्यक्रम का अवधूत नमूना गङ्गा तट पर दिव्यता के साथ।

1 min read


मुनिकीरेती. पतित पावन माँ गंगा के पावन तट पर श्री गंगा गौ सेवा समिति मुनिकीरेती,हिमालयन योगपीठ मुनिकीरेती,फिटनेस योगा केंद्र बीस बीघा ऋषिकेश के सयुंक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री गंगा गौ सेवा समिति के अध्यक्ष महंत मनोज प्रपन्नाचार्य, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कंडवाल ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

.इस अवसर पर फिटनेस योग केंद्र की योग संचालिका एवं योग प्रशिक्षिका नीतू चौधरी द्वारा योग साधको को योग की सूक्ष्म क्रियाये, मत्स्यद्रासन, पश्चिमोत्तासना, बृक्षासन, चक्रासन एवं भ्रामरी उज्जयी,अनुलोम विलोम, शीतली, शीतकारी आदि प्राणायामो का अभ्यास कराया गया.जिला बाल कल्याण समिति टिहरी के अध्यक्ष ऋषि कंडवाल,नगर पालिका परिषद मुनि की रेती के अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिज्वलाण एवं महंत मनोज प्रपन्नाचार्य पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका मुनि की रेती द्वारा भी योग साधकों को संबोधित किया गया तथा समाज कल्याण विभाग टिहरी के अधिकारी विजय भारद्वाज द्वारा सभी साधकों को नशा मुक्ति के लिए एक प्रतिज्ञा का आयोजन करवाया गया । कार्यक्रम में अतिथि गणों द्वारा सभी उपस्थित योग साधकों को कार्यक्रम में सहभागिता का प्रमाण पत्र वितरित किए गए.।

कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के वरिष्ठ प्रबंधक भारत भूषण कुकरेती, प्रेस क्लब मुनिकीरेती के महासचिव संजय बडोला,सुनील कपरवाण,अमन, नितिन, अरविन्द उनियाल, मधुलिका द्विवेदी नीलम, अनुष्का, सौम्या, आयुष, अंशिका, साक्षी, प्रमिला, पूजा, आशीष, तन्नू, एंजेल, मीठी, शिवांश, ओजस, ओमांशी जितिन, रविकुमार, रश्मि, दिनिका, श्रेया, मालती, पीहू, पियूष, दलजीत कौर, पूनम, कुसुम, पार्थ, गोदावरी देवी, अदिति, रीता, विजय, इंदु, मम, आयुषी, गौरव, तनिष्का, वीर, काजल, ज्योति, श्रीयांशी, किरन, ललिता आदि उपस्थित थे.

You may have missed

Breaking News