JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) के हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारीकरण को मंजूरी मिलने पर ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया है।

1 min read

 

ऋषिकेश : 20 जून 2026

 

हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) के हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारीकरण को मंजूरी मिलने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की धामी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस नेटवर्क को मेरठ से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तार देने का आग्रह किया था। इसके पश्चात उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के मध्य लगभग 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर सहमति बन गई है।

 

हरिद्वार-ऋषिकेश खंड की डीपीआर तैयार करने हेतु 7.02 करोड़ रुपये के परामर्श शुल्क को वहन करने की स्वीकृति भी मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रदान कर दी गई है।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से हरिद्वार एवं ऋषिकेश आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को अत्यंत सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।

You may have missed

Breaking News