August 30, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

1 min read

सूर्या फाउंडेशन मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में पद्म भूषण से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सूर्या फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद अदा किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, स्वामी परमानंद दास जी महाराज, रमाबल्लभ भट्ट, रामकृष्ण पोखरियाल, इंदिरा आर्य, प्रतीक कालिया और घनश्याम नौटियाल ने अपने संबोधन में भगत सिंह कोश्यारी के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सहभोज का आयोजन भी किया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती काला, मनोज मलासी, सीमा बिजल्वाण, विशेश्वरी उनियाल, किरन चौहान, अचिंत पांडेय, राकेश सेंगर और कमल सिंह राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Breaking News