वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला का आकस्मिक निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
1 min read

मुनि की रेती के वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बड़ोला के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी शोक व्याप्त है।
मुनि की रेती प्रेस क्लब अध्यक्ष सूर्य चंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पचमैया व भारत भूषण कुकरेती ने शोक जताते हुए कहा कि बडोला सच्चे पत्रकार और जागरूक नागरिक थे। उनकी कलम निर्भीकता की मिसाल थी।
नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवमृति कंडवाल व मनोज द्विवेदी पूर्व सभासद मनीष कुकरेती, चंद्रवीर पोखरियाल ,विनोद कुकरेती ने भी स्वo बडोला के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बडोला कुशल प्रबंधक थे।
बड़ोला ने शिवानंद आश्रम में लंबे समय तक सेवा की , ग्राम सभा ठठोली के ग्राम प्रधान व इंटर कॉलेज प्रबंधक के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया।
