JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नई टिहरी रामलीला के षष्टम दिवस में कैकई-भरत संवाद से लेकर खर-दूषण वध तक का प्रभावशाली मंचन

1 min read

 

 

नई टिहरी में आयोजित रामलीला मंचन के षष्टम दिवस पर भावनात्मक एवं वीर रस से भरपूर प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैकई-भरत संवाद से हुई, जिसके बाद सूर्पणखा नासिका भेदन तथा खर-दूषण वध के प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत किए गए। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापनगर के विधायक माननीय श्री विक्रम सिंह नेगी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में काँग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, विजय गुनसोला पूर्व प्रमुख भिलंगना, आनंद बेलवाल पूर्व अध्यक्ष बार एसोशिएशन, प्रदीप रमोला पूर्व प्रमुख प्रताप नगर, DIET के प्रधानाचार्य दीपक रतूड़ी, बीर सिंह रावत, डा. मनवीर सिंह नेगी, दिनेश डोभाल सदस्य बी.के.टी.सी, विजय पाल रावत वरिष्ठ काँग्रेस नेता, नवीन सेमवाल सभासद एवं रमेश भद्री खगोल शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

नेगी जी ने 1952 से चली आ रही रामलीला को अब तक संरक्षित रखने पर नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र नौडियाल व समिति के अन्य सदस्यों ने मिलकर सभी अतिथि गणों का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया।

 

मंच का संचालन समिति के संरक्षक सतीश थपलियाल ने किया।

इस अवसर पर समिति के संयोजक डॉ0 राकेश भूषण गोदियाल, संरक्षक मोहन सिंह रावत (अध्यक्ष, नगर पालिका), कमल सिंह महर, महावीर उनियाल, देशभूषण जोशी, महासचिव अमित पंत, मनोज शाह, त्रिलोक चंद्र रमोला, राजेन्द्र असवाल, राकेश मोहन भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश लांबा, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, मनोज राय, सुषमा उनियाल, रचना उनियाल, जशोदा नेगी, सभासद उर्मिला राणा, निर्देशक अनुराग पंत, सचिव गंगा भगत नेगी, नन्दू बाल्मीकि, सीताराम भट्ट, भवानी भाई, अनुसुया नौटियाल, सीमा पंत, हरीश गिरी, अनुज पंत, हरीश घिल्डियाल, जयेंद्र पांडे, शिवम गिरी, मनीष पंत, अंकित पांडे, अंजलि गिरी, अंजलि विश्वकर्मा, परिधि पंत, शंकर सैनी, अनिका पंत, कल्पना पांडे, ममता पंत, गबर तथा सूरज गिरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News