जनपद टिहरी गढ़वाल में माह जून 2026 में पुरूष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के कुल रिक्त 57 पदों पर भर्ती की जानी है।
1 min read

टिहरी गढ़वाल, सू०वि० 15 मई, 2026,
उत्तराखण्ड शासन व होमगाईस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के परिपालन में जनपद टिहरी गढ़वाल में माह जून 2026 में पुरूष होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के कुल रिक्त 57 पदों पर भर्ती की जानी है।
जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, विजयपाल ने बताया कि सभी 57पद केवल टिहरी गढ़वाल जनपद के अर्ह स्थायी निवासियों से ही भरे जाने है। एसे इच्छुक एवं अर्ह पुरुष अभ्यार्थी आवेदन-पत्र का पारूप दिनांक 22.05.2026 तक निःशुल्क किसी भी कार्य दिवस में जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स कार्यालय, पी०टी०सी० रोड़ काण्डा, नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल जमा करा सकते हैं ।
निर्धारित प्रारूप को पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र व्यक्तिगत अथवा डाक के माध्यम से किसी भी कार्य दिवस में उक्त कार्यालय में जमा कर सकते है। तत्पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन कार्यालय द्वारा स्वीकार नही किया जायेगा। समयान्तर्गत व्यक्तिगत रूप तथा डाक से प्राप्त होने वाले आवेदन की सूचना कार्यालय के फेस बुक पेज TEHRI GARHWAL HOME-GUARDS पर उपलब्ध रहेगी।
भर्ती हेतु पुरूष अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम शैक्षिक योग्यिता के रूप में उत्तराखण्ड राज्य सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, एवं UR/OBC के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम उँचाई 165 से०मी०, ST अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम उँचाई 157.50 से०मी तथा पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम उँचाई 160 से०मी० होना अनिवार्य है। आयु की गणना अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
