JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अपने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली अनुष्का मिश्रा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

1 min read

 

ऋषिकेश : 11 मई 2026

 

योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली अनुष्का मिश्रा को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने अनुष्का मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि बिटिया ने अपने अथक परिश्रम और समर्पण से न केवल राज्य बल्कि अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

डॉ अग्रवाल ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को विश्व स्तर पर पहचान मिली है प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करवाने के बाद आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है और इसके लाभ से लाभान्वित हो रही है।

 

उन्होंने अपने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल को स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने “करो योग रहो निरोग” को आत्मसात करते हुए प्रत्येक माह की 21 तारीख को विधानसभा में योग को अनिवार्य किया था, जिससे जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

 

कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी, महामंडलेश्वर डॉ. ईश्वर दास जी महाराज, सुनील भगत जी, महायोगी जितानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News