देवप्रयाग में शराब ठेका हटेगा, मुनि की रेती का ठेका कब? – जनता पूछ रही सवाल
1 min read
देवप्रयाग स्थित शराब के ठेके को एक माह के भीतर हटाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शराब के खिलाफ 35 दिनों से आंदोलन कर रहे लोगों के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।
भागीरथी और अलकनंदा नदी के पवित्र संगम स्थल देवप्रयाग में शराब का ठेका खुला होना श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को शुरू से अखरता रहा है। अब ठेका हटने का आश्वासन सराहनीय कदम माना जा रहा है।
लेकिन इसी के साथ मुनि की रेती, खरास्रोत में स्थित शराब के ठेके को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मुनि की रेती कुंभ नगरी, संतों की नगरी और तीर्थ क्षेत्र है। यहाँ भी शराब ठेके के विरोध में आंदोलन हो चुका है। स्थानीय जनता का कहना है कि देवप्रयाग की तरह यहाँ के ठेके को लेकर भी स्पष्ट निर्णय लिया जाए।
क्षेत्र के लोग यह भी कह रहे हैं कि इस ठेके पर अधिक दर वसूले जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, फिर भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जनता का कहना है कि यह पूरा क्षेत्र मंत्री सुबोध उनियाल की विधानसभा में आता है, इसलिए दोनों स्थानों पर समान नीति लागू होनी चाहिए।
देवप्रयाग में ठेका हटाने के आश्वासन के बाद अब मुनि की रेती के लोगों को उम्मीद है कि सरकार यहाँ भी जल्द कोई निर्णय लेगी।
*
