JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

शिक्षा, लोक कल्याण व समाज हित में समर्पित रहे स्वामी प्रेमानंद

1 min read

7 मई 2026 को स्वामी प्रेमानंद पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक और शिवानंद आश्रम के दिव्य संत स्वामी प्रेमानंद की 106 जयंती पर, उनका भाव पूर्ण स्मरण करते हुए याद किया गया तथा इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वामी प्रेमानंद की जीवन पर प्रकाश डाला व भजन- कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं।

स्वामी प्रेमानंद की जयंती के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष शरद गोयल ने नवनिर्मित मुख्य द्वार व पंडाल सौंदर्यकरण के कार्य का लोकार्पण भी किया ।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने स्वामी प्रेमानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोक कल्याणकारी कार्यों को याद किया गया तथा उनके बताएं आदर्शों पर पर चलने की सलाह दी।

इस अवसर पर प्रबंधन गुरु प्रसाद उनियाल, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, डीडी जोशी,प्रधानाचार्य विनोद बिजलवाण रंजना उनियाल,प्रेम दत्त सकलानी, मुरारी लाल,वीरेंद्र कुमार नंदकिशोर कोटनाला ,रीना डोभाल ,श्वेता ,कनक ,अक्षिता मुन्नी देवी, कविता बहुगुणा ,मधुबाला,विमल ,कौशल्या आदि लोग उपस्थित थे ।

You may have missed

Breaking News