JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

टिहरी झील में स्थित एक फ्लोटिंग हट के एक्सल ज्वाइंट का एक हिस्सा खुल जाने से फ्लोटिंग हट अस्थिर हो गया ,उस समय फ्लोटिंग हट में लगभग 30 लोग मौजूद थे। सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं।

1 min read

 

टिहरी गढ़वाल, 03 मई, 2026 (सू. वि.)

 

जनपद टिहरी गढ़वाल में कल दिनांक 02 मई 2026 को सायं लगभग 7:20 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान के कारण टिहरी झील में स्थित एक फ्लोटिंग हट के एक्सल ज्वाइंट का एक हिस्सा खुल जाने से फ्लोटिंग हट अस्थिर होकर हिलने लगा। उस समय फ्लोटिंग हट में लगभग 30 लोग मौजूद थे।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बचाव एवं सुरक्षा कार्य हेतु एसडीआरएफ, कोटी कॉलोनी की टीम को मौके पर भेजा गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपनी 140 एचपी बोट के माध्यम से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि टाडा यूनियन की बोट से 15 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इनमें फ्लोटिंग हट का स्टाफ भी शामिल था।

 

बचाए गए कुल 30 व्यक्तियों में से 22 लोगों (11 पुरुष एवं 11 महिला) को लेक व्यू होटल में तथा शेष 8 लोगों (05 पुरुष एवं 03 महिला) को इको हट में सुरक्षित ठहराया गया।

 

इस पूरे बचाव अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है। सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं।

 

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया।

 

You may have missed

Breaking News