चंबा–नैल मोटर मार्ग दुर्घटना: घायलों एवं मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि वितरित”
1 min read


दिनांक: 29 अप्रैल, 2026
जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत चंबा–नैल मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल दो व्यक्ति एवं छह मृतकों के आश्रितों को प्रशासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई। इस दुर्घटना में दो लोग कीर्तिनगर क्षेत्र तथा छह लोग घनसाली क्षेत्र के निवासी थे।
प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित परिवारों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना गया एवं हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। सभी प्रभावितों को नियमानुसार सहायता राशि वितरित कर दी गई है। प्रशासन द्वारा आगे भी हर संभव सहयोग प्रदान किए जाने की बात कही गई है।
