नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की कहानी : नेता के इशारे पर अधिकारी को हथियार बनाकर खेला जा रहा है खेल ?
1 min read
नगर पालिका परिषद मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने अपनी कार्य शैली के कारण अलग पहचान बनाई है उन्होंने नगर पालिका परिषद के हित अहित को दरकिनार करते हुए तहबाजारी को ठेकेदारी प्रथा से हटाकर स्वयं नगर पालिका द्वारा संचालित करने का फैसला लेकर ना केवल लूट बाजारी पर विराम लगाया गया बल्कि जनता को यह संदेश देने का काम किया है कि वे गरीबों के शोषण व भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
नगर पालिका परिषद का लगभग 1 वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल हो चुका है लेकिन विकास कार्य में कोई गति नहीं आ पायी है इसके लिए नगर पालिका के अधिकारी जिम्मेदार है जो कार्य के प्रति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन नहीं कर पा रही है और यही नहीं एक नेता के इशारे पर अधिकारी को हथियार बनाकर जो खेला जा रहा है उसे जनता देख रही है।
आज सोशल मीडिया एक व्यक्ति विशेष का गुणगान देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ कि जिनके कार्यकाल में सड़कों पर गड्ढे पड़े थे लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि बदहाल सड़कों का कब कल्याण होगा ,लोग चिल्लाते ही रहें गये पर, कार्य नहीं हो पाया, यही नहीं शराब के ठेके को एनoओoसीo देने वाले कौन थे? लॉकडाउन में शराब बेचने वाले और उनके कंधे पर बंदूक रखकर सहयोग देने वाले कौन थे,इसका खुलासा भी किया जाए, लॉकडाउन में वह कौन सी गाड़ी थी जिस पर रखकर शराब की बिक्री की जा रही थी और इसका सोशल मीडिया पर खुलासा करने वाले आज का उनके नजदीकी बने हैं। मुनि की रेती की एक बड़ी भूमि जिस पर रातों-रात करोड़ रुपए के पेड़ कटवा दिए गए,किसकी शह पर कटवाए गए इसका खुलासा सोशल मीडिया पर होना चाहिए। नगर पाालिका परिषद् मुनि की रेती में प्रतिमाह तेल का खेल कौन खेल रहा था, जिस पर विराम लगाने का कार्य वर्तमान अध्यक्ष द्वारा किया गया। करोड़ों रुपए की लाइट और पोल का खेल किसने खेला ?
नगर पालिका चुनाव में जनता के बीच जाने से कौन कतराते रहे, आज उन्हें दिखाया जा रहा है कि वह जनता के बड़े हितैषी है , यदि उनके द्वारा जनता के कार्य किए गए होते तो नगर पालिका परिषद चुनाव में करारी हार का सामना न करना पड़ता ।
ता ।
