JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

IIM कोझिकोड के 28वें दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड की पंखुड़ी बौंठियाल को स्वर्ण पदक

1 min read

 

Indian Institute of Management Kozhikode, Kozhikode (केरल) देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक है, जो अपने अनूठे परिसर डिज़ाइन, उच्च अकादमिक उत्कृष्टता और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत के शीर्ष टियर-1 प्रबंधन संस्थानों में स्थान रखता है।

दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आयोजित संस्थान के 28वें दीक्षांत समारोह में Uttarakhand के Pauri Garhwal district जनपद के ग्राम बौंठ की प्रतिभाशाली छात्रा पंखुड़ी बौंठियाल को Best All Round Performance के लिए Gold Medal प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन तथा समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर क्षेत्र एवं प्रदेश में खुशी की लहर है।

पंखुड़ी के पिता विपिन बौंठियाल Indian Army में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं तथा माता सुमन थपलियाल बौंठियाल गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पंखुड़ी की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता से भविष्य में भी समाज और व्यवसाय जगत में सकारात्मक योगदान देती रहेंगी।

You may have missed

Breaking News