केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बायपास को 4 लेन बनाने हेतु 1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
1 min read

ऋषिकेश :31 मार्च 2026
केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बायपास को 4 लेन बनाने हेतु 1105.79 करोड़ रुपये की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किए जाने पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
डॉ. अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई है, जो क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऋषिकेश बायपास के 4 लेन बनने से क्षेत्रीय जनता एवं देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को आवागमन में अत्यधिक सुविधा मिलेगी, साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा।
डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकास को नई गति मिलेगी।