राष्ट्र निर्माण में विद्यालय, विद्यार्थी व शिक्षक की अहम भूमिका -कुसुम कंडवाल.
1 min read

: ऋषिकेश चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल के परीक्षाफल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल नें कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यालय, शिक्षक व विद्यार्थी की अहम भूमिका होती है. उन्होंने चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रमोद शर्मा की शिक्षा जगत में की जा रही सेवा की प्रशंसा की. विदित हो कि प्रमोद शर्मा विगत कई वर्षो से मलिन बस्तीयों में गरीब बच्चों का शिक्षा के माध्यम से भविष्य निर्माण कर रहे है.इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जनसेवी कपिल गुप्ता, अक्षत गोयल, राजीव थपलियाल, राजेश शर्मा व भजन सम्राट संजय भटनागर नें भी चंद्रेश्वर पब्लिक स्कूल के निदेशक मंडल,समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ व अन्य स्टॉफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी के उचित सामजस्य के कारण ही स्कूल का प्रत्येक वर्ष परीक्षाफल शत प्रतिशत रहता है. कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि गणो द्वारा सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त व आदर्श छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया कार्यक्रम में स्कूल के सभी छात्र छात्रा व अभिवावक गण उपस्थित थे.
