March 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गंगा स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।

1 min read

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं मॉडर्न इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी के छठवें एनएसएस शिविर के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला ने एमआईटी की एनएसएस यूनिट के साथ गंगा स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।

रविवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में एमआईटी ढालवाला की एनएसएस यूनिट और नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला की टीम जानकी झूला में एकत्र हुई। यहां से सभी ने मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी, सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करो, सफाई अपनाओ- बीमारी भगाओ के नारों के साथ आस्था पथ में गंगा स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सफाई निरीक्षक ने यूनिट के सभी छात्र- छात्राओं से अपने आस पास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया।

रैली में एमआईटी एनएसएस के कॉर्डिनेटर डॉ रितेश जोशी, राजेश चौधरी, योगेश लखेड़ा, नगर पालिका सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण एवं एनएसएस के समस्त स्वयंसेवको ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

Breaking News