आगामी चारधाम यात्रा को लेकर हुई एक अहम बैठक सम्बन्धितों को दिये गये आवश्यक निर्देश ।
1 min read

सू.वि./टिहरी दिनांक: 13 मार्च, 2026
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर हुई एक अहम बैठक सम्बन्धितों को दिये गये आवश्यक निर्देश ।
आज शुक्रवार 13 मार्च को कलेक्ट्रेट वीसी कक्ष में जिलाधिकरी नितिका खण्डेलवाल ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सभी सम्बन्धित विभागों की बैठक ली तथा आवश्यक निर्देश दिए ।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षो को अगले 15 दिनों में अपने अपने विभागीय सम्बन्धी कार्य स्थलों का निरीक्षण कर जो भी आवश्यकता है उसे समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को
चार धाम यात्रा रूट पर एम्बुलेंस, स्वास्थ्य उपकरणों, दवा, अस्पतालों की साफ सफाई करने, सभी एम्बुलेंस एआरटीओ से चेक कराने, सभी अस्पताल / स्वास्थ्य केन्द्रों पर डॉक्टर और अन्य कार्मिक तैनात रहेंगे ड्यूटी से नदारद न रहें इसकी व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित की जाए ।
पेयजल विभाग को सभी हैण्डपम्पों की चेकिंग कर रंग रोगन करने तथा पेयजल की टंकियों की साफ सफाई सम्बंधी, लोनिवि व एनएच के अधिकारियों को सड़क से मलबा हटाने, साईन बोर्ड लगाने, टूटे हुए पैराफिटो को ठीक करने, तथा जेसीबी सहित अन्य मशीने तैनात करने, पूर्ति व खादय अभिहित विभाग को दुकानों, होटल , ढाबा पर रेट लिस्ट चस्पा कराने, सैंपिलिंग करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करने, विद्युत विभाग को विद्युत सम्बन्धी सभी चेकिंग /तैयारियों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए ।
बैठक में जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े एसडीएम नरेंद्र नगर आशीष घिल्डियाल को नगर पालिका क्षेत्र मुनीकीरेति एवं नगर पंचायत तपोवन क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था दुरस्त करने, सीओ नरेन्द्रनगर के साथ मिलकर टैक्सी, राफ्टिंग, होटल के एसोसिएसनो से बैठक कर व्यवस्थाओ को दुरुस्त करने के निर्देश दिए । उन्होंने क्षेत्र के शौचालयों की पूर्ण व्यवस्था मोबाइल शौचालयों, सुलभ शौचालयों पर सभी आवश्यक व्यस्था नगर पालिका / नगर पंचायत से करवाने सम्बन्धी निर्देश दिए । इसी क्षेत्र में जो व्यक्तिगत पानी के टैंकर्स चलते है वे किसी स्थान से पानी ला रहा ये इसकी जानकारी व यात्रा सीजन में टैंकर्सो के आवागमन हेतु टाइमिंग बताने सम्बन्धी कार्य करने के निर्देश दिए ।
बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि चारधाम यात्रा के मध्यनजर पुलिस बल की पूर्ण व्यवस्था है जो विभिन्न स्थानों में अपना दायित्व निभाएंगे ।
बैठक में एआरटीओ को निर्देश दिए कि यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न वाहनों की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए ।
बैठक में एआरटीओ ने बताया कि 01 अप्रैल से सभी चेक पोस्ट कार्य करने लग जायेंगे ।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज बिष्ट, डॉ जितेन्द्र भण्डारी, एआरटीओ सतेन्द्रराज, डीएसओ मनोज कुमार डोभाल, खाद्य अभिहित अधिकारी अधिशासी अभियंता लोनिवि योगेश कुमार व विधुत अमित आनन्द, जल संस्थान प्रशान्त भारद्वाज सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
