JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

माँ सुरकण्डा देव डोली होली मिलन कार्यक्रम और भक्ति रस का सोपान

1 min read

 

मुनि की रेती, सुरकण्डा देव डोली के उपासक अजय बिजल्वाण पुजारी सचिन डबराल ओर टीम द्वारा होली मिलन कार्यक्रम पर अनेक नामचीन कलाकारों के माध्यम से भक्तिरस के कार्यक्रम सहित होलियारों की होली उत्सव का आयोजन कर भक्तो को झूमने को मजबूर कर दिया।इस अवसर पर रंग गुलाल एवं फूलों की होली की वर्षा भक्तों पर की गई।

इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महामंडलेश्वर ललितानन्द जी गिरी, महामंडलेश्वर रामदास , महन्त रवि शास्त्री हनुमान मंदिर के महंत अजय रामदास जी सहित अन्य सन्त जन की मौजूदगी रही जिसमे नगर के तमाम प्रबुध्द जन भी शामिल हुई।कार्यक्रम में अजय बिजल्वाण ने सभी को माता की चुनरी पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में सन्त जनो के सम्बोधन होली कैसे ओर क्यो मनाये, कैसी मनाये का महत्व बतलाया गया।इस अवसर ओर डॉक्टर रेशमा शाह, लोकगायक मोहित सत्ती,अमित पयाल, सचिन पुसोला, क्रान्ति चौहान और अमन खरोला ने होली सहित भक्तिरस भजनों को गाकर सभी को नाचने को मन्त्रमुन्ध कर दिया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, रोशन रतूड़ी, एडवोकेट रमाबल्लभ भट्ट, सुरेंद्र भण्डारी, भगवती रतूड़ी, मनीष डिमरी, रामकृष्ण पोखरियाल, राकेश पुरी, राजेश रावत, हिमांशु बिजल्वाण पूर्व विधायक शुरबीर सिंह सजवाण, प्रीति डिमरी सहित सैकड़ो माँ सुरकण्डा देव डोली के भक्त होली उत्सव का आनन्द ओर आध्यात्मिक ऊर्जा का आनन्द प्राप्त करते देखे गए।मंच का संचालन साहित्य के धनी रामकृष्ण पोखरियाल, अजय बिजल्वाण ने किया उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाये ओर बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।

Breaking News