February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

साँई मनोकामना सिद्द पीठ डांडी का 30 वाँ वार्षिकोत्सव 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जायेगा

1 min read

 

देहरादून, सिद्द मनोकामना साँई मन्दिर डांडी मन्दिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आगामी 4 फरवरी से 10 फरवरी तक अपना 30वा वार्षिकोत्सव को धूमधाम से आध्यात्मिक एवम सनातन सँस्कृति के उत्थान के लिये भक्ति की नवविद्या ज्ञान भक्ति की अविरल धारा स मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। मन्दिर कार्यक्रम के ट्रस्टी व्यवस्थापक एडवोकेट अभिनव शर्मा ओर शंशाक शर्मा ने बताया कि इस सात दिवसीय वार्षिकोत्सव में ज्ञान, भक्ति, वैराग्य ओर आध्यात्मिक आनन्द के दर्शन भारतीय सनातन परम्परा ओर सँस्कृति, मर्यादा सहित विश्व बंधुत्व की भावना से परिपूर्ण किये जाने की सोच है ।

उन्होंने अवगत कराया है कि इस मन्दिर परिवार की मुख्य ट्रस्टी प्रबंधिका ब्रह्मलीन डॉक्टर माधुरी शर्मा और उसके बाद उनके पदचिन्हों को आगे बढ़ाने का कार्य मन्दिर ट्रस्ट के ब्रह्मलीन नन्द किशोर शर्मा को स्मरण, वन्दन, पुष्पांजली के साथ 4 फरवरी 2026 की प्रातः गणेश स्तुति, सरस्वती पूजन, भूमि, पंचनाम सहित षोढ़स मातृ पूजन एवम ईष्टदेव, कुलदेव पूजन के साथ श्री गणेश किया जाना है।5 फरवरी को विष्णु सहस्रनाम, साँई अमृत वाणी का पाठ, 6 फरवरी को माँ नव दुर्गाएवम गायत्री पाठ विनियोग, 7 फरवरी को कलयुग के राजा अतुलित बलशाली हनुमान जी का श्रृंगार, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ तथा सांय काल शनिदेव पूजन, नौ ग्रहपूजन के साथ सुन्दर कांड का पारायण शनि देव मन्दिर मे किया जाएगा।दिनांक 8 फरवरी को मंदिर में स्थापित 12 ज्योतिलिंग का अभिषेक , रुद्राभिषेक के साथ महाकाल का विधिवत भव्य दर्शन पूजा भक्तगण कर सकेंगे।9 फरवरी की प्रातःत्रिवेणी घाट से कलश यात्रा के साथ दोपहर में सद्गुरु साँई बाबा की पालकी यात्रा मन्दिर प्रांगण से दुजियावाला शनि मंदिर तक एवम वापसी मन्दिर आकर सम्पन्न होगी।दिनांक 10 फरवरी जो प्रातः कांकड़ आरती , बाबा का अभिषेक,शिव शक्ति भजन मंडली बड़ासी की रेणु एवम टीम भक्ति रस की ज्ञान गङ्गा का आनन्द भक्तों को देंगे जो बाबा की मर्जी तक चलता रहेगा उसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशाल भण्डारे का आयोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है।श्री शर्मा ने सभी भक्तों से अपील की है कि वो इस सप्तदिवसीय वार्षिकोत्सव में सपरिवार शामिल हो और अपना तन, मन धन से सहयोग अर्पित कर आध्यात्मिक ऊर्जा को प्राप्त करे

Breaking News