February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

राष्ट्र प्रथम, प्रदेश बाद में।पहाड़ हमारा घर, मैदान हमारा अंगना-सुरेंद्र कुकरेती केंद्रीय अध्यक्ष उक्रांद

1 min read

 

ऋषिकेश,उत्तराखण्ड प्रदेश में युवा, बेटियों को पार्टी से जोड़ने और अपनी शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिये उत्तराखण्ड केंद्रीय संगठन सहित उनके तमाम घटक दल बूथ,वार्ड ओर हर स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिये प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान कर रहे है।इस कड़ी में आज इंद्रमणी बडोनी जी की कर्मस्थली से उक्रांद केंद्रीय नेतृत्व एवम जिला टिहरी संगठन ने अपने केन्दीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती सहित तमाम वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में लगभग 570 युवाओं को जोड़ने का कार्य किया है ।उक्त की पुष्टि सुरेन्द्र कुकरेती ने करते हुये कहा कि पहाड़ हमारा घर है और मैदान अंगना फिर राष्ट्रीय दल इसमें भेद पैदा कर लड़ाने का कार्य क्यो कर रहे है।जनता जागरूक हो चुकी है ओर उक्रांद जिसने राज्य को प्राप्त किया है वो पहाड़ ओर मैदान का भेद कतई भी नही चाहती है जो उत्तराखण्ड में रह रहा है वो असली पहाड़ी है।

श्री कुकरेती ने कहा कि जब भी पृथक राज्य निर्माण की लड़ाई की बात रही है तो व्यवसाय बंद, परिवहन चक्का जाम ओर रैली आदि में मैदान के लोगो ने भी शिरकत पैदा कर इस लड़ाई को गति प्रदान की है ।उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है लेकिन आज भाजपा ओर काँग्रेस सहित अन्य दल पहाड़ मैदान के नाम पर विवाद खड़ा कर प्रदेश के विकास और परस्पर सौहार्द्र को बिगाड़ने का कार्य कर रहे है।उन्होंने कहा कि पहाड़ को बचाना है जल जंगल जमीन और भू कानून सहित मूल भूत आवश्यकताओं के लिये संघर्ष जारी है। जाति, भाषा, धर्म और भेदभाव का वातावरण कर आपस मे लड़ाना उचित नही है इसका उक्रांद घोर विरोध करती है।उन्होंने कहा कि जँहा तक सवाल है अभी हाल ही में उन्होंने प्रदेश में भ्रमण कर 19000 से अधिक सदस्य उक्रांद में शामिल किए है जिनसे संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती प्राप्त होगी भारी संख्या में युवाओं/बेटियों का रुझान पार्टी की ओर बढ़ता दिख रहा है।प्रदेश की हर समस्या के लिये उक्रांद निरन्तर पूर्ण होने तक संघर्ष जारी रखेगा।

इस बैठक में उक्रांद के वीरचन्द्र रमोला सदस्य केंद्रीय सलाहकार, रिटायर्ड मेजर संतोष भण्डारी केंद्रीय अध्यक्ष महिला, महिपाल पुण्डीर अध्यक्ष सैनिक कल्याण,आशीष नेगी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, शान्ति प्रसाद भट्टक्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, आशुतोष नेगी केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रमिला रावत, डी जी पन्त जिलाध्यक्ष टिहरी, सुरेंद्र भण्डारी जिला उपाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित किया।इस अवसर पर रीना राणा, पवन सेमवाल, सुरेंद्र नेगी, पंकज व्यास, मुकेश पाठक, सरदार सिंह पुण्डीर, विकास रयाल, सन्दीप भण्डारी, सुनील सिलस्वाल, अनिता कोटियाल,हिमांशु पंवार, रोहित ढढरियाल ने अपने स्तर से अनेक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया। सबसे अधिक विकास रयाल के नेतृत्व में लगभग 300 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।उनका कहना है कि ब्लाक, जिला स्तर पर भी तत्काल पार्टी हजारों युवाओं और महिलाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का कार्य तेजी से करेगी और हर बूथ पर उक्रांद को मजबूत बनाने का कार्य जारी रहेगा । बैठक में भारी संख्या में महिलाएं, युवा और उक्रांद के शीर्ष कार्यकता/पदाधिकारी मौजूद रहे।आज के समीकरण से उक्रांद का शक्तिपरीक्षण काँग्रेस ओर भाजपा को घेरने में सफल दिखता नजर आ रहा है।वही निर्दलीय रूप से विधानसभा चुनाव में हुंकार भरने वाले भी सकते में दिख रहे है।इतना जरूर है कि उक्रांद में युवाओं का कुनवा जिनमे पावकी देवी, गूलर, गज्जा, फकोट, नरेंद्रनगर, मुनि की रेती के अचानक यू टर्न लेकर भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकते है ये साफ दिख रहा है।बैठक का संचालन मीडिया प्रभारी शान्ति भट्ट, सुरेंद्र भण्डारी ओर विकास रयाल, आशीष नेगी ने बारी बारी से किया।(B.B)

Breaking News