February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज राज भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

1 min read

 

देहरादून/ ऋषिकेश : 30 जनवरी 2026

 

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज राज भवन में उत्तराखंड के राज्यपाल (लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त)  गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर राज्य के सामरिक महत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, आपदा प्रबंधन, सड़क एवं संचार नेटवर्क के विकास जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

 

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है, ऐसे में केंद्र एवं राज्य स्तर पर समन्वित प्रयासों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाना आवश्यक है।

 

राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह जी ने भी राज्य की सामरिक चुनौतियों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया।

You may have missed

Breaking News