February 4, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

योगाचार्यों एवं पत्रकारों से प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के लिये विचार विमर्श कर सुझाव मांगे।

1 min read

16 मार्च से 22 मार्च तक ऋषिकेश योग महोत्सव।

मुनि की रेती/ऋषिकेश , गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवम उत्तराखण्ड पर्यटन के सँयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव

तीर्थनगरी ऋषिकेश में 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक गङ्गा रिजोर्ट में आज बृहस्पति वार को नगर के पत्रकारों ,योगाचार्यों और पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ उनके लम्बे समय से अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में जुड़े रहने के कारण आगामी योग महोत्सव को ओर अधिक दिव्य, भव्य और नव्यता प्रदान करने के लिए सुझाव आमन्त्रित कर उनसे सहयोग हेतु बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य महोत्सव को अधिक प्रभावी और व्यापक स्वरूप देकर स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने का रहा है।

 

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में हुई बैठक में क्षेत्र के योग शिक्षकों से उनके सुझाव लिए गए। राजश्री योगशाला, श्यामपुर के निदेशक धनीराम बिंजोला ने सुझाव दिया कि क्षेत्र के सभी योग शिक्षकों के नाम और संपर्क नंबर गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध किए जाएं, जिससे देश-विदेश से आने वाले योग साधकों को सही जानकारी मिल सके। इस बैठक में नगर के राफ्टिंग, होटलियर एवं योग के क्षेत्र में जुड़े राजीव तिवाड़ी ने कहा कि विगत कई वर्षों से योग महोत्सव का हम हिस्सा रहे है लेकिन पर्यटन विभाग ने कभी भी स्थानीय लोगों को जोड़ने की पहल नही की है लेकिन विगत वर्ष भी प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा ने स्थानीय लोगो को जोड़ने का कार्य किया है।उन्होंने इस योग महोत्सव में स्थानीय योग विद्यालयों के अलावा विशिष्ठ योग के मर्मज्ञ सहित विदेशी मेहमानों को जोड़ने का सुझाव दिया

इस बैठक में आचार्य रजनीश से जुड़े डॉक्टर मनोज रांगड़ ने कहा कि निगम स्थानीय स्तर पर योगाचार्यो को जोड़ता है ओर योग महोत्सव में 7 दिन तक योग, प्राणायाम,ध्यान सहित तमाम यौगिक क्रियाओं को योग साधकों को बतलाया गया है।उसके लिये निगम का आभार जताया गया।

 

योगाचार्य वेदप्रकाश मैठाणी ने योग महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इसमें अंतरराष्ट्रीय योग विद्यार्थियों और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि ऋषिकेश की वैश्विक योग नगरी की पहचान और सशक्त हो। बैठक में कई योगाचार्यो ने अपने अपने सुझाव दिए ।

 

गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष योग महोत्सव का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए स्थानीय योगाचार्यों और पर्यटन विशेषज्ञों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप कोई सुझाव इस महोत्सव को भव्य, दिव्य बनाने को देते है तो उसका स्वागत है। इसके लिये शीघ्र वो एक बैठक कर कार्यरूप में लाने का प्रयास करेंगे।

 

बैठक में निगम के महाप्रबंधक वित्त भारत चन्द्र, यात्रा कार्यालय के सहायक प्रधान प्रबन्धक दीपक रावत और कम्पनी सचिव कनिका आनंद, निगम पर्यटन की सहायक प्रधान प्रबन्धक अनिता मेवाड़, आशुतोष नेगी, निर्माण इकाई के आशीष उनियाल , राजेन्द्र ढोंडियाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।( B.B)

You may have missed

Breaking News