December 22, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

1 min read

 

देहरादून | दिनांक: 04 दिसम्बर 2025

 

आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने श्री अजेय कुमार जी को उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं कार्यकर्ताओं को जोड़ने की उनकी अद्भुत शैली से संगठन निरंतर सुदृढ़ हो रहा है। उनके मार्गदर्शन और अनुभव से संगठन एवं प्रदेश को सदैव प्रेरणा मिलती रहती है।

 

डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर वार्ता करते हुए कहा कि श्री अजेय कुमार जी ने हमेशा संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के उत्थान तथा जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड संगठन ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।

 

विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों, संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई।

 

अंत में डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने भगवान बद्री–केदार से श्री अजेय कुमार जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की।

You may have missed

Breaking News