November 3, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक कवि गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

1 min read

ढालवाला। गढभूमि लोक सँस्कृति संरक्षण समिति,आवाज साहित्यिक संस्था एवं संस्कारशाला के सँयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष में एक कवि गोष्ठी व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम बिजल्वाण अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती, विशिष्ट अतिथि महंत मनोज प्रपन्नाचार्य पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मुनिकीरेती,अजय बिजल्वाण मां सुरकण्डा देव डोली उपासक,अशोक क्रेजी अध्यक्ष आवाज साहित्यिक संस्था,पर्यावरणविद चंद्रवीर पोखरियाल, महेश कुड़ियाल संरक्षक संस्कारशाला,कार्यक्रम अध्यक्ष आशाराम व्यास अध्यक्ष गढभूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथिगणों द्वारा हिंदी भाषा दिवस पर अपने विचार प्रकट किए गए व साहित्यिक संस्था सँस्कार शाला के साहित्यकार डॉ रश्मि पैन्यूली,अनिता भट्ट,विशेश्वरी भट्ट, भगत राम बिजल्वाण, सिद्धि डोभाल, रचना कुंदनानी, सविता रतूड़ी, प्रियंका भट्ट , आदि द्वारा काव्य पाठ किया गया। आयोजक समितियों द्वारा डॉ0 सुनील दत्त थपलियाल को राष्ट्रीय गौरव सम्मान मिलने व डॉ0 सन्तोष व्यास को मानक उपाधि मिलने पर एवं क्षेत्र के सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में  उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोंगो को सँयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विशालमणि पैन्यूली,घनश्याम नौटियाल,गजेंद्र कंडियाल,महिपाल बिष्ट,सुरेंद्र भंडारी,सन्तोष व्यास,राम कृष्ण पोखरियाल,मनोज मलासी,सन्तोष व्यास,प्रवीण व्यास,डॉक्टर जनार्दन प्रसाद कैरवान,डॉ0 शांति प्रसाद मैठाणी,डॉ0 सुशील नौटियाल,आचार्य जितेंद्र प्रसाद भट्ट, आचार्य सुभाष चंद्र डोभाल,भगवती प्रसाद रतूड़ी, भारत भूषण कुकरेती,शैलेश सेमवाल राजेन्द्र भण्डारी,दीपा भट्ट,मीना मन्द्वान,दर्शनी भण्डारी,मनोरमा देवी,आरती चौहान आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Breaking News