JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

गोरखाली सुधार सभा ऋषिकेश की की ओर से महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

1 min read

 

 

ऋषिकेश 24 अगस्त 2025 ।

 

गोरखाली सुधार सभा ऋषिकेश की की ओर से महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए गोरखाली समाज को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक निधि से पांच लाख रुपए मंदिर के फर्श बनाने तथा टीन शेड निर्माण करने की घोषणा की।

 

आईडीपीएल स्थित दुर्गामंदिर परिसर में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। डा. अग्रवाल जी ने कहा कि हरितालिका तीज का विशेष महत्व है। गोर्खाली समाज की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। कहा कि इस व्रत से महिलाओं को सुहागिनी होने का गौरव प्राप्त होता है।

 

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि हरितालिका तीज भगवान शिव और पार्वती जी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि मां पार्वती जी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए 107 बार तप व व्रत लिया था, 108वीं बार तप और व्रत में उन्हें भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हुए थे।

 

डा. अग्रवाल जी ने कहा कि गोर्खाली समाज की महिलाओं सहित अन्य समुदाय के लोगों में भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत को लिया जाता हैं। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को हरितालिका तीज की बधाई दी।

 

इस मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, महिला तीज समिति अध्यक्ष माया घले, मेयर शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, शिव कुमार गौतम, प्रिया ढकाल, शीतल, चंद्रभान सहित सैकड़ो की संख्या में गोरखाली समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

More Stories

You may have missed

Breaking News