November 7, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्ध से अभिषेक किया

1 min read

 

 

ऋषिकेश 04 अगस्त 2025 ।

 

क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्ध से अभिषेक किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

सोमवार को त्रिवेणी घाट स्थित मां गंगा के तट पर डॉ अग्रवाल ने दुग्ध से अभिषेक कर कहा कि महेंद्र भट्ट जी के नेतृत्व में पार्टी को एक नई दिशा मिली है। गढ़वाल व कुमाऊं के क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ ने पार्टी व संगठन को आगे बढ़ाने का काम किया है।

 

डॉ अग्रवाल ने मां गंगा का दुग्ध से अभिषेक करते हुए श्री भट्ट के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मेयर शम्भू पासवान, मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, कपिल गुप्ता, अखिलेश मित्तल, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, पार्षद राजेश दिवाकर, राजेंद्र बिजलवान, मोहित गुप्ता, देवदत्त शर्मा, नन्द किशोर जाटव, अरुण बडोनी, रुचि जैन, सुमित तिवारी, पवन गोयल, सरदार सतीश सिंह, बृजमोहन मनोड़ी, विनायक कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

Breaking News