March 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

बारिश से बचाव हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों को रेनकोट वितरित किए।

1 min read

बारिश से बचाव हेतु नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों को रेनकोट वितरित किए।
सोमवार को पालिका सभागार में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि नगर क्षेत्र को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। बारिश के दौरान पर्यावरण मित्रों को सफाई कार्यों में अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके दृष्टिगत निकाय के समस्त पर्यावरण मित्रों और कार्यालय कर्मियों को रेनकोट वितरित किए गए हैं।
मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, अवर अभियंता सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक बेताल सिंह, दिनेश कृषाली, प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लेखालिपिक विवेक भंडारी, सूरज पुंडीर, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा, विकास सेमवाल, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, आकाश कुड़ियाल, सफाई सुपरवाइजर राजू, मायाराम, महिपाल, बाबू सिंह, मनोज, मुकुल आदि उपस्थित थे।

More Stories

You may have missed

Breaking News