February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तराखण्ड के प्रसिद्द रंगकर्मी श्रीश डोभाल आशो ध्यान में सम्मिलित हुए

1 min read

 

ऋषिकेश, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के तीसरे दिन बेहद सहजता के साथ शामिल हुये एन एस डी के अभिनेता श्रीश डोभाल ने डॉक्टर मनोज रांगड़ की योग विद्या में योगिक क्रियाओं को नजदीकी से जानने का प्रयास किया।
आचार्य रजनीश ओशो ध्यान केंद्र के योगाचार्य बोधि वर्धमान जो डॉक्टर मनोज रांगड़ के नाम से जाने जाते है।उनके माध्यम से ओशो दर्शन पर योगसाधको को इसकी विशिष्ठता से जानकारी देकर जीवन का आनन्द कैसे प्राप्त करे उसको बतलाया गया।इस अवसर पर उनके माध्यम से ध्यान और कीर्तन के माध्यम से योग साधक झूमते नजर आए।उन्होंने योग और आनन्द के माध्यंम से ऊर्जा का नया संचार साधको में भर दिया।
इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ प्रबन्धक गङ्गा रिजोर्ट दीपक रावत, मेहरबान सिंह रांगड़, कैलाश कोठारी, गिरवीर सिंह रावत,एल .के अवस्थी सहित भारी संख्या में योगसाधको ने प्रतिभग किया।ज्ञात रहे कि टिहरी रियासत के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले शहीद श्री देव सुमन पर फ़िल्म बनाने वाले रंगकर्मी कई भारतीय भाषाओं में अपनी कला का जादू बिखेर कर बेहद सरल, सादगी और अनुशासन के साथ जीवन का नैसर्गिक आनन्द लेकर पहाड़ की सँस्कृति, सभ्यता, रहन सहन को लेकर कार्य कर हंसने ओर हँसाने का कार्य कर अपनी पहचान को विश्व को बताने को संकल्पित है।

Breaking News